कांग्रेस की राहुल गांधी नीत भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली में नौ दिन के विराम के बाद मंगलवार को यूपी के लिए रवाना हुई है। इसमें रॉ के पूर्व प्रमुख दुलत भी राहुल के साथ कदम मिलाते नजर आए थे। इसे लेकर भाजपा दुलत पर हमलावर हुई है।

भाजपा नेता अमित मालवीय ने ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि पूर्व स्पाईमास्टर दुलत अपने काम के प्रति कभी प्रतिबद्ध नहीं थे। वे अलगाववादियों और पाकिस्तान से प्रभावित थे। मालवीय ने तंज कसते हुए कहा कि रॉ के पूर्व सचिव दुलत की कश्मीर संकट में यादगार भूमिका है। अलगाववादियों और पाकिस्तान के समर्थन और कश्मीर बवाल में उनकी अहम भूमिका है।

अटल सरकार में पीएम के कश्मीर मामलों के सलाहकार थे।
दुलत ने रॉ से सेवानिवृत्त होने के बाद तत्कालीन पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के जम्मू-कश्मीर मामलों के सलाहकार के रूप में कार्य किया था। वे अपने संस्मरण ‘ए लाइफ इन द शैडोज’ (A Life in the Shadows) के विमोचन के बाद राहुल गांधी के राष्ट्रव्यापी मार्च में शामिल हुए। रघुराम राजन, कमल हसन समेत कई हस्तियां शामिल हुई भारत जोड़ो में।