कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत ने रामनगर क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को घेरते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं.. पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा कोसी नदी में खुलेआम अवैध खनन करने की अनुमति कुछ लोगों को दी गई है..साथ ही उन्होंने बताया कि काशीपुर से लेकर बाजपुर तक स्थित कोसी नदियों में रात दिन पोकलैंड मशीन लगाकर अवैध खनन किया जा रहा है .

जबकि नदियों में खनन के दौरान मशीनों का प्रयोग किया जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है, वहीं उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि 28 फरवरी को नदियों में खनन निकासी बंद कर दी जाएगी लेकिन इससे पूर्व इन नदियों से अवैध खनन किया जाना मुख्यमंत्री पर कई सवाल दाग रहा है .और अवैध खनन के दौरान ट्रांसपोर्टरों से ₹5 प्रति कुंतल की अवैध वसूली भी की जा रही है ..और इस अवैध खनन का राजस्व सरकार के खातों में नहीं वल्कि निजी लोगों की जेबों में जा रहा है .

साथ ही उन्होंने कहा कि धाकड़ कहे जाने वाले प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकारी नौकरियों की भर्ती के पेपर लीक करने और अवैध खनन कराने में धाकड़ साबित हो रहे हैं …वहीं उन्होंने इस मामले में संबंधित विभाग के अधिकारियों से अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाने की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि अगर इस पर रोक नहीं लगी तो इसके खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा.