हल्द्वानी में बीजेपी कार्यालय में उस वक्त हड़कंप मच गया जब मुख्यमंत्री के करीबी पूर्व दर्जा राज्यमंत्री और भाजपा कार्यकर्ता के बीच झड़प हो गई ,बता दें की पूर्व दर्जा राज्यमंत्री अनिल कपूर डब्बू का कहना है कि उनके साथ अभद्रता करने वाला व्यक्ति उनको मैसेज भेजकर भी धमका रहा था, और अब हल्द्वानी में बीजेपी के पूर्व दर्जा राज्यमंत्री और कार्यकर्ता के साथ हाथापाई की खबरें तेजी के साथ सोशल मीडिया में वायरल हो रही है।
वहीं यह हाथापाई बीजेपी कार्यालय के बाहर हुई है, बीजेपी के पूर्व दर्जा राज्यमंत्री और उन्हीं के मित्र एवं पार्टी के कार्यकर्ता के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और बात इतनी ज्यादा बढ़ गई ,की हाथापाई पर उतर आई,।जिसके बाद मुखानी पुलिस बीजेपी कार्यालय में पहुंच गई ,वहीं इस घटना के बाद भाजपा के तमाम बड़े नेताओं का पार्टी कार्यालय में आने का सिलसिला जारी है, वही पूर्व दर्जा राज्य मंत्री अनिल कपूर ‘डब्बू’ सीएम के बेहद करीबी माने जाते है।
साथ ही उन्होंने कहा की गोविंद टाकुली नाम के व्यक्ति द्वारा उन्हें हमेशा मैसेज के माध्यम से धमकाया गया और आज पार्टी कार्यालय के पास उनसे हाथापाई कर दी,वहीं इस मामले के बाद पुलिस ने आरोपी गोविंद टाकुली को हिरासत में ले लिया है।