भारत-अमेरिकी संबंधों की मजबूती के लिए पूर्व सेनाध्यक्ष नरवणे सम्मानित

By New31 Uttarakhand

भारतीय सेना के प्रमुख के रूप में जनरल नरवणे ने रक्षा साझेदारी में सुधार और अमेरिका और भारत के बीच बढ़ती अंतर-क्षमता के साथ-साथ भारतीय सेना के आधुनिकीकरण में मदद की है। इसी तरह से पूर्व रक्षा मंत्री मैटिस ने अपने कार्यकाल में भारत को अमेरिका का सामरिक साझेदार बनाने के लिए काम किया।

रत और अमेरिका के संबंधों को मजबूत करने में अहम भूमिका के लिए पूर्व भारतीय सेनाध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे और पूर्व अमेरिकी रक्षा मंत्री जिम मैटिस को सम्मानित किया गया। अमेरिका-भारत सामरिक साझेदारी मंच (यूएसआईएसपीएफ) ने जनरल नरवणे और मैटिस को सार्वजनिक सेवा सम्मान प्रदान किया। यूएसआईएसपीएफ अमेरिका और भारत के बीच संबंधों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले लोगों को वैश्विक लीडरशिप और सार्वजनिक सेवा सम्मान प्रदान करता है। मंच के अध्यक्ष और सीईओ मुकेश अघी ने कहा, इन लोगों को अमेरिका-भारत साझेदारी में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया है |

मंच का कहना है कि भारतीय सेना के प्रमुख के रूप में जनरल नरवणे ने रक्षा साझेदारी में सुधार और अमेरिका और भारत के बीच बढ़ती अंतर-क्षमता के साथ-साथ भारतीय सेना के आधुनिकीकरण में मदद की है। इसी तरह से पूर्व रक्षा मंत्री मैटिस ने अपने कार्यकाल में भारत को अमेरिका का सामरिक साझेदार बनाने के लिए काम किया |

Date – 26.July.2022
Pennde By – Manisha

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.