चारधाम यात्रा मार्ग पर पहली बार की गई महिला SDRF की नियुक्ति, ऐसे कर रहीं श्रद्धालुओं की मदद

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चार धाम यात्रा 10 मई से शुरू हो गई है। आपको बता दे चारधाम यात्रा के दौरान उत्तराखंड आने वाली महिला श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगम यात्रा को देखते हुए एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने पहली बार चारधाम यात्रा में महिला कर्मियों की नियुक्ति की है। दरअसल एसडीआरएफ महिला कार्मिकों को चारधाम यात्रा से पूर्व तीन महीने का प्रशिक्षण दिया गया। जिसके बाद एसडीआरएफ महिला पुलिसकर्मी चारधाम यात्रा के दौरान दुर्गम क्षेत्रों व अत्यधिक विषम परिस्थितियों के बीच सेवाएं दे रहीं है। हालाकि चारधाम यात्रा के शुरू होने के बाद महिला पुलिसकर्मी की तैनाती से चारधाम यात्रा मार्ग पर आने वाली महिला श्रद्धालुओ को काफी मदद मिल रही है। वही केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग की कुछ तस्वीरें सामने आई है। जिसमें महिला एसडीआरएफ यात्रा पर आने वाली महिला श्रद्धालुओं की मदद करती हुई दिखाई दे रही है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.