लोकगायक रमेश बाबू गोस्वामी कुमाऊं रत्न 2022 से हुए सम्मानित , उत्तराखंड का नाम किया रोशन

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध लोकगायक रमेश बाबू गोस्वामी ने एक बार फिर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। उनके पिता उत्तराखंड सुर सम्राट स्व. गोपाल बाबू गोस्वामी ने अपने गीतों से देवभूमि को एक नई पहचान दिलाई थी। आज भी उनके गीतों के लोग दीवानें है।वहीं अब उनके सुपुत्र सुपरस्टार लोकगायक रमेश बाबू गोस्वामी को कुमाऊं रत्न 2022 से सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने के बाद उनके चाहने वालों और परिवार में खुशी का माहौल है।

बता दें की उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने लोकगायक रमेश बाबू गोस्वामी को कुमाऊं रत्न 2022 से सम्मानित किया गया। बता दें कि रमेश बाबू गोस्वामी अपने पिता की संगीत विरासत संभालते हुए कई सुपरहिट गीत गा चुके है। उनके गोपुलि गीत ने उत्तराखंड ही नहीं बल्कि विदेशों में भी भारतीय प्रवासियों को जमकर थिरकाया। आज भी शादी-विवाह में उनके गीतों का कब्जा है।

वहीं कुमाऊं रत्न 2022 का सम्मान दिये जाने पर लोकगायक रमेश बाबू गोस्वामी ने पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सावधान इंडिया जैसे सीरियलों में काम कर चुके माहिर खान, हेम भट्ट, हीरा स्वीट, गिरीश सत्यावाली, मनोज लखोटिया समेत पूरी टीम का आभार प्रकट करते हुए उनका धन्यवाद अदा किया। रमेश बाबू गोस्वामी ने बताया कि जल्द ही उनके कई गीत रिलीज होने जा रहे है। उम्मीद है उनके चाहने वालों को यह गीत बेहद पसंद आयेंगे।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.