कोक स्टूडियो भारत के दूसरे सीजन में कमला देवी का गाना सोनचड़ी रिलीज हो गया है। बता दें की इस गाने में उन्होंने नेहा ककड़ और दिग्विजय के साथ कोलैब किया हैं। दरअसल कमला देवी ने इस गाने में राजुला और मालू का जिक्र किया है। राजुला और मालू पहाड़ का एक प्रेमी जोड़ा था। वही मालू राजा का बेटा था और राजुला भोटिया समाज की बेटी। इनकी शादी बचपन में ही कर दी गई थी। लेकिन बड़े होने के बाद मालू की मां उनके मिलने में काफी अड़चनें पैदा करती है। राजुला के घर वाले सोचते हैं की मालू के पिता उनसे किया वादा भूल गए हैं और वो राजूला की शादी कहीं और कर देते हैं। अब राजुला से अलग रहकर मालू नहीं रह पता है वो सारा राजपाठ छोड़कर राजुला के लिए सन्यासी बन जाता है। लेकिन गुरु गोरखनाथ की मदद से वो राजुला को पा ही लेता है।
साथ ही ये गाना कोक स्टूडियो ने कल जारी कर दिया है। ऐसे में इस गाने को उत्तराखंड के अलावा देश के कोने-कोने से भरपूर प्यार मिल रहा हैं। बता दे बागेश्वर की रहने वाली कमला देवी ने राजुला मालुशाली गाना अपने पिता से सीखा था। तभी से कमला देवी ने पहाड़ की इस कहानी की धुन को अपने कंठ में संजो लिया। हालाकि कमला देवी सिर्फ कुमाऊंनी संस्कृति से जुड़े लोक गीत ही गाती हैं। वही 15 साल की उम्र से ही कमला देवी कुमाऊंनी लोक संगीत की विधाओं में पारंगत हो गई थी। धीरे-धीरे कमला देवी ने उत्तराखंड के विभिन्न मंचों पर अपने सुरों का जादू बिखेरना शुरु किया और आज वो एक इंटरनेशनल मंच से उत्तराखंड की एक फेमस प्रेम कहानी को देश और दुनिया को सुना रही हैं।