धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब,महादेव के जयकारों से गूंजी केदारपुरी

By New31 Uttarakhand

बता दें की केदारनाथ धाम के कपाट आज मंगलवार को श्रद्धालुओं के लिए विधि विधान के साथ खोल दिए गए। इस मौके पर धाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर हजारों श्रद्धालुओं के जयकारों के साथ धाम के कपाट खुले। कपाट खुलते ही धाम महादेव के जयकारों से गूंज उठा।

वहीं, तीर्थयात्री ढोल नगाड़ों की थाप पर जमकर झूमे।सुबह पांच बजे कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। सबसे पहले धार्मिक परंपराओं के निर्वहन के साथ-साथ बाबा केदार की पंचमुखी भोग मूर्ति चल उत्सव विग्रह डोली में विराजमान होकर रावल निवास से मंदिर परिसर में पहुंची।इसके बाद रावल एवं श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के पदाधिकारियों की मौजूदगी में प्रशासन की ओर से मंदिर के कपाट खोले गए। इसके बाद मुख्य पुजारी ने गर्भ गृह में भगवान केदारनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की।

इसके बाद ग्रीष्मकाल के लिए केदारनाथ के दर्शन शुरू हो गए।केदारनाथ में अगले कुछ दिनों तक खराब मौसम की चेतावनी के बीच टिहरी पुलिस भी अलर्ट हो गई है। धाम के कपाट तो खुल गए, लेकिन वहां लगातार मौसम खराब होने से बर्फबारी हो रही है। जिसके चलते चारधाम यात्रा के प्रवेश द्वार टिहरी में पुलिस केदारनाथ यात्रियों को फिलहाल रोक रही है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.