बता दें की सिर्फ पांच साल की उम्र में नगर की बेटी नंदा देवी ने पांच पर्वतारोहण कर कीर्तिमान स्थापित किया है। इसी साल अप्रैल में नंदा देवी ने 13000 फुट की चंद्रशिला चोटी फतह की है। नंदा को पर्वतारोहण की प्रेरणा पर्वतारोही पिता अनित और पर्वतारोही मां टुसि से मिली है।
वहीं नैनीताल के मल्लीताल बाजार निवासी और इंडियन माउंटेनियरिंग फेडरेशन की सदस्य मां टुसि का दावा है कि पांच वर्ष की उम्र में पांच पर्वतारोहण और चार वर्ष की उम्र में 13 हजार फीट की ऊंचाई पर पहुंची नंदा देश की पहली बाल पर्वतारोही है।
साथ ही आपको बता दें की अब तक आईएमएफ समेत गूगल में यह मुकाम किसी के नाम दर्ज नहीं है। टुसि ने बताया कि 2019 में 10500 फुट पर स्थित डोरिटल से पर्वतारोहण के दौरान नंदा देवी पहली बार उनके साथ थी और तब वह मात्र डेढ़ वर्ष की थी। वहीं इसके बाद 2021 में वह उनके साथ यमुनोत्री पहुंची। छह नवंबर 2017 को जन्मी नंदा पहली कक्षा में अध्ययनरत है।