बागेश्वर घूमने आए थे पांच दोस्त, नहाते समय एक नदी में बहा, नहीं लगा कोई सुराग

By New31 Uttarakhand

नई दिल्ली से दोस्तों के साथ घूमने आया एक युवक नहाते समय सरयू नदी में बह गया। जिसके बाद से एसडीआरएफ, पुलिस, दमकल विभाग की टीम युवक को तलाश रही थी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया था।बता दें की नई दिल्ली के मोतीबाग, थाना सरसआला निवासी प्रिंस पाल, खुशाल, अक्षय , राहुल मिश्रा , बागेश्वर के तल्ला बिलौना निवासी अपने साथी पंकज कुमार पुत्र सुरेश लाल हाल निवासी मोतीबाग नई दिल्ली के साथ घूमने के लिए बागेश्वर आए थे।

वहीं ये पांचों दोस्त रविवार को तल्ला बिलौना में सरयू नदी में नहा रहे थे। सुबह करीब सवा दस बजे नहाने के दौरान प्रिंस अचानक नदी में डूब कर बह गया। देखते ही देखते वह आंखों से ओझल हो गया। प्रिंस के डूबते ही साथियों में खलबली मच गई। ये लोग भी उस समय नदी में नहा रहे थे। संयोग से वहां तल्ला बिलौना निवासी तैराक अकी कुमार भी मौजूद थे। उन्होंने चारों को नदी से निकाला।युवक के बहने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों के साथ ही पंकज के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर शहर कोतवाल कैलाश सिंह नेगी भी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ के साथ ही दमकल विभाग की टीम और पुलिस कर्मियों ने नदी में काफी दूर तक खोजबीन की लेकिन प्रिंस का कोई पता नहीं चला।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.