नार्थ कोरिया में मिला कोरोना का पहला केस, किम जोंग ने देश में लगाया लॉकडाउन

By New31 Uttarakhand

उत्तर कोरिया में दो साल बाद कोरोना का पहला केस मिला है। नए केस की पुष्टि के बाद किम जोंग उन ने  देश में लॉकडाउन का आदेश  जारी कर  दिया साथ ही अपील की है कि कोरोना से बचाव के उपायों को अधिक बढ़ाया जाए और इनका सख्ती से पालन किया जाए । कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने कहा कि गुरुवार को राजधानी प्योंगयांग में कुछ लोगों के सैंपल की जांच की गई थी। इनमें कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट की पुष्टि हुई। समाचार एजेंसी रायटर्स के मुताबिक लोगों को घरों के भीतर रहने को कहा गया है और अधिकारियों द्वारा राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लागू कर दिया गया है।

उत्तर कोरिया ने गुरुवार को अपने यहां पहले कोविड-19 केस सामने आने की जानकारी दी। देश के सरकारी मीडिया ने इसे गंभीर राष्ट्रीय आपातकालीन घटना बताया है। कोरोनावायरस को दुनिया में सामने आए दो साल से अधिक समय हो चुका है, लेकिन अब से पहले तक उत्तर कोरिया ने अपने यहां कोरोना के मामलों के सामने आने की जानकारी नहीं दी थी। आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने कहा कि कोविड के रिपोर्ट किए गए नए मामले वायरस के खतरनाक ओमिक्रोन वेरिएंट से जुड़े हुए हैं।

Date : 12-मई-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.