लखनऊ में आग का तांडव ! 200 से ज्यादा झुग्गी-झोपड़िया खाक

By New31 Uttarakhand

उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow के विकास नगर इलाके से बुधवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां भीषण आग ने कुछ ही देर में सैकड़ों जिंदगियों को तबाह कर दिया। मंशीपुलिया से आगे रिंग रोड के पास एक खाली भूखंड में लगी आग तेज हवाओं के चलते पास की झुग्गी बस्तियों तक पहुंच गई और देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग इतनी भयावह थी कि करीब 200 झुग्गियां जलकर राख हो गईं, जबकि कई घरों में रखे गैस सिलेंडर फटने से पूरा इलाका आग के गोले में तब्दील हो गया। धमाकों की आवाज़ और उठती लपटें 10 किलोमीटर दूर तक देखी गईं, वहीं आसमान में उठता काला धुआं कई किलोमीटर तक छाया रहा। अचानक भड़की इस आग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। झुग्गियों में रखी ज्वलनशील सामग्री ने आग को और भड़काया, जिससे हालात काबू से बाहर होते चले गए।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। एहतियात के तौर पर आसपास के मकानों, होटल और ऑटोमोबाइल शोरूम को भी खाली करा लिया गया। शुरुआती जांच में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, हालांकि कई लोग बेघर हो गए हैं और इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। इस हादसे पर मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने तुरंत संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य तेज करने और आग के कारणों की जांच के निर्देश दिए हैं। वहीं डिप्टी सीएम Brajesh Pathak भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि प्राथमिकता घायलों को तुरंत इलाज मुहैया कराना और प्रभावित लोगों की हर संभव मदद करना है। फिलहाल प्रशासन राहत कार्य में जुटा है और आग लगने के कारणों की गहन जांच की जा रही है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.