जय भानुशाली और माही विज को कुक ने दी जान से मारने की धमकी, दर्ज कराई एफआईआर

By New31 Uttarakhand

टीवी कपल जय भानुशाली और माही विज को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. कपल को उनके कुक ने जान से मारने की धमकी दी है… जिसके बाद से जय-माही अपनी बेटी तारा को लेकर काफी परेशान हैं. जय-माही ने कुक के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है.

आपको बता दें की गुरुवार को जय भानुशाली और माही विज ने अपने कुक के खिलाफ पुलिस थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई. साथ ही माही ने गुरुवार को ट्विटर पर इस बारे में लिखा था, लेकिन बाद में इसे हटा लिया. माही ने कई ट्वीट्स किए, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि उन्होंने और जय भानुशाली ने कुछ दिन पहले एक रसोइया को काम पर रखा था, जो घर में चोरी कर रहा था…ट्वीट में माही ने कहा कि पुलिस ने उसे जमानत पर रिहा कर दिया है, जिसके बाद वह अपने और अपने परिवार के लिए डरी हुई हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि उस व्यक्ति ने छुरा घोंपने की धमकी दी है..बाद में माही ने ईटाइम्स से बात करते हुए पूरी घटना की पुष्टि की.

माही विज ने मामले को लेकर खुलासा किया, जिसमें कहा कि उन्होंने इस कुक को कुछ दिन पहले ही काम पर रखा था. वह उनके घर से चीजें चुरा रहा था. माही ने पुलिस को सूचित किया, क्योंकि वह अपने और अपने परिवार के लिए डरी हुई थी. उन्होंने आरोप लगाया कि उस व्यक्ति ने खंजर से छुरा घोंपने की धमकी भी दी थी. साथ ही माही ने कहा -मुझे कुछ भी हो जाए उसका डर नहीं, लेकिन मैं अपनी बेटी के लिए डर रही हूं.

Date- 01.07.2022

By- Tanuja Bhauryal

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.