बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर प्रदीप सरकार का निधन हो गया है, आज यानी 24 मार्च को सुबह 3:30 बजे प्रदीप ने 68 की उम्र में आखिरी सांस ली है…एक
रिपोर्टस की मानें तो प्रदीप सरकार डायलिसिस पर थे और उनका पोटैशियम लेवल काफी गिर गया था।
नीतू चंद्रा ने ट्वीट कर दी जानकारी
नीतू चंद्रा ने प्रदीप सरकार के निधन की खबर को कंफर्म करते हुए ट्वीट किया और इस दुखद खबर की जानकारी दी। एक्ट्रेस ने ट्वीट करते हुए लिखा कि- ‘हमारे प्यारे डायरेक्टर दादा अब नहीं रहे, मैंने अपना करियर उनके साथ शुरू किया था, उनका टैलेंट गजब का था, उनकी फिल्में लार्जर देन लाइफ होती थीं, उन्हें बहुत याद किया जाएगा’।

खबरों के अनुसार प्रदीप सरकार डायलिसिस पर थे..उनका पोटेशियम लेवल बहुत तेजी से गिरा, जिसके बाद उन्हें देर रात अस्पताल ले जलाया गया। डॉक्टर ने उन्हें बचाने की तमाम कोशिश की। लेकिन तड़के 3.30 बजे प्रदीप सरकार का निधन हो गया।
आपको बता दें की प्रदीप सरकार ने साल 2005 में फिल्म ‘परिणीता’ से बतौर डायरेक्टर बॉलीवुड में कदम रखा था। पणिरीता फिल्म को नेशनल अवॉर्ड मिला था। इसके अलावा प्रदीप सरकार ने फॉरबिडेन लव और दुरंगा जैसी वेब सीरीज का भी निर्देशन किया।