फिल्म स्टार गोविंदा को लगी गोली, ICU में हुए भर्ती

By New31 Uttarakhand

बॉलीवुड स्टार गोविंदा को गोली लगने की खबर सामने आ रही है। आपको बता दें मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गोविंदा को मुंबई के CRITI अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां ICU में उनका इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक गोली गोविंदा के पैर में लगी है। बता दें घटना मंगलवार 1 अक्टूबर यानी आज सुबह 4 बजकर 45 मिनट की बताई जा रही है। वही रिपोर्ट की मानें तो गोविंदा अपने ही लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली चलने पर घायल हो गए। बताया जा रहा है कि रिवॉल्वर साफ करने के दौरान गलती से गोली चल गई और गोली गोविंदा के घुटने के पास लगी।

बेहराल गोली निकाल दी गयी हैं और उनका इलाज चल रहा है। ख़बरों के मुताबिक जिस वक्त ये हादसा हुआ, गोविंदा अपने घर पर अकेले थे और कहीं बाहर जाने की तैयारी कर रहे थे। लाइसेंसी रिवॉल्वर वो अपनी सुरक्षा के लिए साथ रखते हैं। जिससे गलती से गोली चल जाने की वजह से ये हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि ज्यादा खून बह जाने की वजह से उनकी स्थिति बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्हें घर के नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। हालाकि गोविंदा अब खतरे से बाहर हैं।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.