ईरान में फंसे हल्द्वानी और देहरादून के लोग, परिजन हुए परेशान

By New31 Uttarakhand

ईरान पर अमेरिका और इज़राइल के हालिया हमलों के बाद मध्य पूर्व में तनाव चरम पर है, जिसके चलते खाड़ी देशों में उड़ानें रद्द हो रही हैं और एयरपोर्ट्स सील किए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार हल्द्वानी की मानसी, जो दुबई में एक कंपनी में कार्यरत हैं, उन्होंने बताया कि वहां से चार हजार उड़ाने रद्द कर दी गई हैं और एयरपोर्ट पूरी तरह बंद हैं। हालांकि वह फिलहाल सुरक्षित इलाके में हैं। इसी तरह पौढ़ी के बवोसा निवासी आकाश रावत, जो सात महीने से दुबई के एक होटल में नौकरी कर रहे हैं, उनसे रविवार दोपहर डेढ़ बजे परिजनों ने संपर्क किया। आकाश ने बताया कि आसपास धमाके हो रहे हैं, लेकिन वह फिलहाल सुरक्षित जगह पर हैं।

दरअसल हल्द्वानी और देहरादून के परिजन लगातार अपने बच्चों और रिश्तेदारों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और उनके सुरक्षित घर वापसी की उम्मीद कर रहे हैं। वही देहरादून के शिया समुदाय और हल्द्वानी के परिवारों ने केंद्र और राज्य सरकार से अपील की है कि वे फंसे हुए भारतीयों की सुरक्षा और सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करें। स्थानीय परिजन और समाजिक संगठन लगातार बच्चों और युवाओं से संपर्क बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं। दरअसल दुबई और ईरान में बड़ी संख्या में भारतीय रहने के कारण चिंता और बढ़ गई है। सभी परिजन यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि उनके बच्चे सुरक्षित हैं और जल्द ही घर लौट सकें। जबकि प्रशासन और समुदाय दोनों ही स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और हरसंभव मदद के लिए तैयार हैं।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.