राज्य में आज भी है बारिश के आसार, जानें उत्तराखंड में कब तक पहुंचेगा मानसून

By New31 Uttarakhand

बता दें की उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में शुक्रवार को भी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ तेज गर्जन और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताई है। हालांकि, मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक ब्रिकम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है।वहीं, 10 से 12 जून तक पर्वतीय इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी है। हिदायत देते हुए कहा कि मौसम खराब और तेज झोंकेदार हवाएं चलने के दौरान खुले स्थान की बजाए पक्के मकान में रहें।

भारत में बृहस्पतिवार को मानसून ने केरल में प्रवेश किया। जबकि उत्तराखंड में इस साल पांच दिन देरी से मानसून आएगा। बिक्रम सिंह ने बताया कि इस साल मानसून ने पांच दिन की देरी से प्रवेश किया है। सामान्य रफ्तार से मानसून आएगा तो उत्तराखंड में 20 से 25 जून को मानसून आएगा। हालांकि, इससे पहले मौसम में कुछ एक दिन परिवर्तन देखने को मिलेंगे। जिससे गर्मी का अहसास कम होगा।पश्चिमी विक्षोभ गुजरने के बाद एक बार फिर मौसम ने अपने तेवर गर्म कर दिए हैं। बृहस्पतिवार को अधिकतम पारा 2 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ गया। हालांकि, अरब सागर से आ रही नमी के चलते रात के तापमान में गिरावट हुई है। मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों दून के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।बीते दो दिनों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। बृहस्पतिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ ,जबकि बुधवार को 36 डिग्री था।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.