आज भी भारी बारिश की चेतावनी, भूस्खलन का भी बताया जा रहा खतरा

By New31 Uttarakhand

बता दें की उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में आज भी कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार हैं। जबकि, प्रदेश के अन्य इलाकों में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने कुमाऊं क्षेत्र के कुछ इलाकों के लिए भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, छह जुलाई तक प्रदेशभर में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं गढ़वाल के बजाय कुमाऊं क्षेत्र में अधिक बारिश की संभावना है। इसके चलते संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और चट्टान गिरने से सड़क और राजमार्ग अवरुद्ध हो सकते हैं। नालों-नदियों का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है। उन्होंने हिदायत दी है, बारिश के दौरान नदी-नालों के आसपास जाने से बचें और मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा करें। प्रदेश में 11 राज्यमार्ग समेत कुल 126 सड़कें बंद हैं। इससे चारधाम यात्रा भी प्रभावित हुई है। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने जिलों को अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी किए हैं

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.