चारधाम यात्रा में हेली सेवा के लिए दिख रहा उत्साह, 38 मिनट में ही फुल हो गई 10 मई तक के लिए टिकट बुकिंग

By New31 Uttarakhand

बता दें की चारधाम यात्रा में केदारनाथ हेली सेवा के लिए आठ से 10 मई तक टिकटों की बुकिंग मात्र 38 मिनट में ही फुल हो गई। इसमें कुल 663 टिकटों पर 1738 सीटों की बुकिंग की कई। उधर, केदारनाथ धाम में बारिश और बर्फबारी के कारण बुधवार को हेली सेवा का संचालन पूरी तरह से बंद रहा।

वहीं उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) के सीईओ सी. रविशंकर ने बताया कि बुधवार को आईआरसीटीसी की ओर से हेली टिकटों की बुकिंग के लिए पोर्टल खोला गया था। जिसमें आठ से 10 मई तक की यात्रा के लिए टिकटों की बुकिंग की गई। जिसमें 38 मिनट में ही तीन दिन की सभी टिकटें फुल हो गई।उन्होंने बताया कि मौसम के कारण हेली सेवा का संचालन बाधित हो रही है।

साथ ही आपको बता दें की तीन मई को गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा हेलिपैड से हेली सेवा का संचालन बंद रहा। उन्होंने बताया कि केदारनाथ के लिए हेली सेवा का 25 अप्रैल से शुरू हुई थी और दो मई तक आठ एविएशन कंपनी के कुल 964 उड़ान की गई।वहीं जिसमें 5342 यात्री हेलिकॉप्टर से केदारनाथ गए। जबकि 5116 यात्री वापस आए हैं।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.