बता दे की हाईकोर्ट के आदेश के बाद रेलवे भूमि पर काबिज लोगों को हटाने के लिए शासन-प्रशासन अपनी तैयारियां दिन प्रतिदिन तेज कर रहा है. वहीं अतिक्रमण हटाने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल और अन्य पैरामिलिट्री फोर्स की जरूरत पड़ेगी, जो जल्दी हल्द्वानी पहुंच जाएंगी. आज जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों ने गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का निरीक्षण किया.

.वहीं इस मामले में जिलाधिकरी धीराज गर्ब्याल ने जानकारी देते हुए बताया कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद रेलवे भूमि से अतिक्रमण हटाया जाना है. जिसके लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली है।
.साथ ही उन्होंने कहा बाहर से आने वाली फोर्सेज को मिनी स्टेडियम, इंडोर स्टेडियम और स्टेडियम में रुकने की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए आज स्टेडियम का मौका मुआयना किया गया है और बारीकी से निरीक्षण किया गया है। उनकी व्यवस्था के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर डिवेलप कराया जाना है।वहीं डीएम नैनीताल ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स, पैरामिलिट्री फोर्स के साथ साथ महिला पुलिस भी मौजूद रहेगी। और जिनमें कुछ पुलिस बल के शहर के अंदर व कुछ स्टेडियम में रुकने की व्यवस्था की जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 News31 Uttarakhand व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें।
👉 News31 Uttarakhand यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।
👉 News31 Uttarakhand फेसबुक पेज़ को लाइक करें।