ट्विटर और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) अब दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति नहीं रहे हैं. बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स (Forbes list) के मुताबिक, मस्क को पछाड़कर लक्ज़री ब्रांड लुई वुइटन की मूल कंपनी LVMH के मुख्य कार्यकारी बर्नार्ड अरनॉल्ट का परिवार (Bernard Arnault and Family) अब संपत्ति के मामले में विश्व में सबसे रईस हो गया है. अरनॉल्ट परिवार ने 185.8 बिलियन बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ फोर्ब्स की लिस्ट में शीर्ष स्थान हासिल किया है.
मस्क सितंबर 2021 से दुनिया के सबसे अमीर शख्स रहे हैं. उन्होंने अमेज़न के संस्थापक जेफ बेजोस को पछाड़कर यह स्थान पाया था. अब मस्क की संपत्ति $185.4 बिलियन संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं. मस्क की कुल संपत्ति मूल्य में भारी गिरावट टेस्ला के शेयरों में गिरावट और ट्विटर पर 44 बिलियन डॉलर के दांव के कारण आई है.
दो साल में अपने सबसे निचले स्तर पर आए टेस्ला के शेयर
साल 2022 में एलन मस्क की कुल संपत्ति 200 बिलियन डॉलर से अधिक नीचे जा चुकी है, क्योंकि टेस्ला के शेयर दो साल में अपने सबसे निचले स्तर पर आ गए हैं. टेस्ला का बाजार पूंजीकरण भी मस्क के ट्विटर खरीदने की घोषणा के बाद से अब तक आधा हो चुका है. इससे मस्क की कुल संपत्ति में करीब 70 बिलियन डॉलर की गिरावट आई है. टेस्ला के अलावा, मस्क स्पेसएक्स और न्यूरालिंक के भी प्रमुख हैं. न्यूरालिंक एक स्टार्टअप है जो मानव मस्तिष्क को कंप्यूटर से जोड़ने के लिए अल्ट्रा-हाई बैंडविड्थ ब्रेन-मशीन इंटरफेस विकसित कर रहा है.
चुनौतियों से जूझ रही है टेस्ला
इलेक्ट्रिक-कार निर्माता कंपनी टेस्ला मार्केट में कोरोना वायरस महामारी के बाद कई चुनौतियों का सामना कर रही है. चीन में कड़े कोविड प्रतिबंधों के कारण कंपनी को भारी नुकसान हो रहा है. टेस्ला के लिए चीन अमेरिका के बाद सबसे बड़ा बाजार है. सप्लाई चेन में बाधा के कारण कंपनी अमेरिका में भी समय पर अपनी कारों की डिलीवरी नहीं दे पा रही है.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 News31 Uttarakhand व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें।
👉 News31 Uttarakhand यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।
👉 News31 Uttarakhand फेसबुक पेज़ को लाइक करें।