बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ नाला में बंद होने से मरीज को ले जाना हुआ मुश्किल, SDRF के जवान बने सहायक

By New31 Uttarakhand

मानसून सीजन के चलते इन दिनों पहाड़ पर जनजीवन अस्त व्यस्त हो रहा है। सड़कें बंद होने से आवाजाही मुश्किल हो गई है। ऐसे में सबसे अधिक समस्या तब खड़ी हो जाती है जब किसी मरीज को इलाज की जरूरत हो। शुक्रवार को एसडीआरएफ के जवानों की मदद से एक मरीज को मदद मिल पाई, लेकिन हर जरूरतमंद को समय पर मदद मिल जाए ऐसा हर बार नहीं होता।

जोशीमठ बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लामबगड़ नाला बंद होने से बीमार व्यक्ति को एसडीआरएफ के जवानों की मदद से नाला पार कराया गया। माणा के गब्बर सिंह बडवाल (58) को माइनर हार्ट अटैक आया था। उन्हें उपचार के लिए हायर सेंटर ले जाया जा रहा था।

बारिश के चलते आये दिन यहां नाला बढ़ने से तीर्थ यात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यदि कोई बीमार व्यक्ति फंस जाता है तो उसे निकालने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है और एम्बुलेंस से पहले डोली की व्यवस्था करनी पड़ती हैं | शुक्रवार को भी लामबगड़ नाला में हाईवे बंद होने से एक मरीज को ले जाने में समस्या खड़ी हो गई।

एसडीआरएफ ने तुरंत पालकी बनाकर मरीज को नाला पार करवाया। जिसके बाद परिजनों ने एसडीआरएफ का आभार भी व्यवत किया। वही, मानसून सीजन के चलते इन दिनों पहाड़ी क्षेत्रों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा हैं। उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी है। देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Date – 05. August. 2022
Pennde By – Manisha

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.