उत्तराखंड में इन दिनों बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। मौसम विभाग की और से हर दिन कुछ जिलों में आकाशीय बिजली चमकने और तेज बौछार की चेतावनी भी जारी की जा रही है। उधमसिंह नगर के खटीमा में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं, उसकी बेटी और बहू दोनों झुलस गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी अस्पताल में जाकर घायलों का हाल जाना। हालांकि ऐसी कोई सूचना जारी नहीं की गई है कि सीएम ने मृतक आश्रितों को कोई सहायता राशि देने की घोषणा की हो। सीएम धामी खटीमा के ही रहने वाले हैं हालांकि, इसी साल हुए चुनाव में उन्हें खटीमा सीट से हार का मुंह देखना पड़ा था।
घटना उधमसिंह नगर जिले के खटीमा की है। आकाशीय बिजली गिरने से जान गंवाने वाली नदन्ना गांव की 40 वर्षीय नरगेश देवी पत्नी स्व.राजेश सिंह अपनी पुत्री प्रियांशी राणा एवं बहू निशा के साथ दियां गांव से अपनी रिश्तेदारी से लौट रही थीं। स्कूटी से लौटने के दौरान वनकटिया और उहीन गावँ के बीच बरसात की वजह से वह रुक गए। जिसके बाद बरसात से बचने को जब तीनो सड़क किनारे एक मकान के दरवाजे पर खड़े हुए थे तभी जोरदार आकाशीय बिजली नरगेश देवी बेहोश हो गये। जबकि दो अन्य घायल हो गए।घटना की जानकारी आकाशीय बिजली से घायल महिलाओ के परिजनो को मिलते पर तीनो महिलाओं को खटीमा के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया जहाँ पहुंचने पर प्राथमिक जांच उपरांत 40 वर्षीय नरगेश देवी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इधर घटना से मृतक महिला के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है साथ ही गांव में शोक की लहर है।
Date -18/September/2022
Pennde By – Kiran Kushwaha