एक विद्यार्थी के जीवन में शिक्षक एक ऐसा महत्वपूर्ण इंसान होता है जो अपने ज्ञान, धैर्य, प्यार और देख-भाल से उसके पूरे जीवन को एक मजबूत आकार देता है। लेकिन जरा सोचिए की अगर बच्चों को पढ़ाने वाला शिक्षक ही दारू के नशे में डोलता फिरे और सभी से बतमीजी करें तो उस शिक्षक से पढ़ने वाले बच्चों पर क्या असर पड़ेगा ,बता दे की एक ऐसा ही मामला सामने आया है पौड़ी जिले से जहां एक बार फिर एक सरकारी शिक्षक के नशे में धुत होकर विद्यालय पहुंचा है ,और इस शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है ,और इस वीडियो के वायरल होने के बाद से शिक्षा विभाग भी इस घटना से शर्मिंदा हो गया है .
वहीं मुख्य शिक्षा अधिकारी आनंद भारद्वाज ने इस वायरल वीडियो की पुष्टि की है ,और वायरल वीडियो को चौबट्टाखाल विधानसभा के बीरोखाल ब्लॉक का बताया गया है ,जहां राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घोड़पाला मल्ला में व्यायाम के सहायक अध्यापक कल्पेंद राणा नशे में इस कदर चूर है, कि उसे अपनी हरकतों पर शर्म भी नही आ रही ,शराब के नशे में चूर हुआ ये शिक्षक व्यायाम विषय पढ़ाता है ,लेकिन व्यायाम का शिक्षक फिट रहने के बजाय शराब के नशे में चूर होकर स्कूल पहुंचता है, और विद्यालय पहुंचने पर स्कूल ऑफिस में स्टाफ के साथ भी बतमीजी से पेश आता है .
बता दें की मुख्य शिक्षा अधिकारी डा. आनंद भारद्वाज ने बताया कि शराबी शिक्षक के खिलाफ पूर्व में भी जांच करवाई की जा चुकी है ,और दो बार शिक्षक को इसी कारण निलंबित भी किया गया है, लेकिन अब एक बार फिर से शिक्षक शराब के नशे में चूर होकर स्कूल पहुंचा है ,जिस पर उचित खण्ड शिक्षा अधिकारी बीरोखाल को जांच सौंपी गई है,साथ ही मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बताया कि गढवाल मण्डल के अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर बिष्ट को इस बात से अवगत करवा दिया गया है ,और जल्द ही इस मामले पर ठोस कार्यवाही की जायेगी .