जोशीमठ न्यूज़ -राहत पैकेज का ड्राफ्ट अब जल्द होगा फाइनल, दिल्ली में पहले दौर की बैठक में हुआ है मंथन

By New31 Uttarakhand

जोशीमठ के पुनर्निर्माण और राहत पैकेज पर जल्द निर्णय हो जाएगा। बता दे की नई दिल्ली में हुई बैठक में पोस्ट डिजास्टर नीड्स असेसमेंट की ओर से जोशीमठ भू धंसाव प्रभावित क्षेत्र के लिए तैयार किए गए पहले ड्राफ्ट पर चर्चा हुई। सचिव आपदा प्रबंधन डॉ रंजीत सिन्हा के मुताबिक ड्राफ्ट पर जो सुझाव आए हैं ,उनको शामिल कर राहत पैकेज का ड्राफ्ट जल्द फाइनल होगा।

वहीं जोशीमठ भूधंसाव क्षेत्र का दिल्ली से आई पोस्ट डिजास्टर नीड्स असेसमेंट की टीम ने चार दिन तक प्रभावित क्षेत्र का आंकलन किया था। टीम के वापस दिल्ली लौटने पर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अपर सचिव की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसके बाद आपदा प्रबंधन सचिव ने कहा कि बैठक में विशेषज्ञों ने अपने सुझाव रखे, लेकिन अभी कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है,और जो सुझाव आए हैं, उन्हें शामिल कर राहत पैकेज को फाइनल किया जाएगा। वहीं आपदा प्रबंधन सचिव ने कहा, की जोशीमठ के मसले पर अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

सरकार की ओर से नए जोशीमठ को लेकर सारे विकल्प रखे गए हैं।वहीं मिली जानकारी के अनुसार जोशीमठ प्रभावित क्षेत्र के लिए केंद्र सरकार से तीन हजार करोड़ का राहत पैकेज मांगा गया है। बैठक में कहा गया कि एक साथ यह पैकेज न मिल पाने की स्थिति में इसे दो चरणों में दिया जाए। पहले चरण में इसकी आधी धनराशि दी जाए, जबकि दूसरे चरण में पूरी राहत राशि दी जाए।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.