उत्तरकाशी में छह दिन के अंदर नौ बार भूकंप के झटको से डोली धरती

By New31 Uttarakhand

उत्तरकाशी में आज शुक्रवार सुबह करीब 9 बजकर 29 मिनट पर फिर भूकंप का झटका महसूस किये गए है। आपको बता दे छह दिन में नौ बार भूकंप के झटकों से लोग डरे सहमे हैं। दरअसल उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में गुरुवार शाम यानी कल भी भूकंप के झटके महसूस किये गए थे। हालांकि भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों, दफ्तरों और दुकानों से बाहर निकल आए। छह दिन के भीतर लगातार आ रहे भूकंप के झटकों से लोग दहशत में हैं। साथ ही आज शुक्रवार सुबह आए भूकंप की तीव्रता 2.07 रही। गनीमत रही की किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

वहीं गुरुवार को जनपद मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में शाम 7:31 बजे भूकंप के झटके महसूस किये गए। जिससे लोग दहशत में आ गए हैं। जिला आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार ये भूकंप रिक्टर स्केल पर 2.7 मापा गया है। तो वहीं इसका केंद्र तहसील बड़कोट के सरुताल झील, फुच-कंडी, यमुनोत्री रेंज वन क्षेत्र में था। बता दें कि छह दिनों में जनपद मुख्यालय में भूकंप का यह नौवां झटका महसूस किया गया है। इससे पहले बीते 24 और 25 जनवरी को भी दो दिन के भीतर झटके महसूस किए गए है। जिस दौरान वरुणावत पर्वत के भूस्खलन जोन से मलबा और पत्थर गिरे थे। हालांकि ये झटके भी 3 और 2 रिक्टर स्केल पर मापे गए थे।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.