क्या अब ‘सीबीआई SSR केस को देना चाहती है स्लो डेथ ‘,जानिए क्या बोले सुशांत के वकील

By New31 Uttarakhand

बता दें की सुशांत सिंह राजपूत एक ऐसा नाम है, जो बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी मशहूर हैं। जब-जब अभिनेता का नाम लिया जाता है, तब-तब इंडस्ट्री में हलचल बढ़ जाती है। बीते दिन यानि 14 जून को तीन साल पहले अभिनेता का निधन हो गया था। जिसके बाद उनके फैंस को गहरा सदमा लगा है। अभिनेता के फैंस अक्सर सोशल मीडिया पर उनके नाम को ट्रेंड कराने में लगे रहते हैं। सुशांत मामले में अभी भी कार्रवाई चल रही है और उनके प्रसंशक न्याय की आस में बैठे हैं। इसी क्रम में इस केस से जुड़े वकील विकास सिंह ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है। सुशांत के निधन के बाद सीबीआई ने अपनी रिपोर्ट में यह सुझाव दिया है कि अभिनेता की मौत आत्महत्या थी। हालांकि 3 साल के बावजूद इस मामले में कोई भी ठोस सबूत प्रस्तुत नहीं कर पाई है। सुशांत सिंह राजपूत का परिवार ने इस मामले में लगातार अपनी लड़ाई लड़ रहा है।

वहीं मामले के वकील विकास सिंह का दावा है कि मुंबई पुलिस ने पहले ही मामला खराब कर दिया था।पिछले साल अस्पताल के टीम मेंबर ने दावा किया था कि सुशांत सिंह राजपूत का मर्डर हुआ था। इसके बाद सभी शॉक रह गए थे। अभिनेता की बहन और शेखर सुमन जैसे अभिनेता लगातार इस मामले की दोबारा जांच की मांग कर रहे हैं। अब वकील विकास सिंह ने एक बातचीत के दौरान कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत के केस को सीबीआई स्लो डेथ देना चाहती है।वकील विकास सिंह के इस खुलासे ने सभी को हैरत में डाल दिया है। जब उनसे परिवार की वर्तमान स्थिति के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, परिवार के पास कुछ नहीं है। यह सब अब जांच एजेंसियों के हाथ में है। मुंबई पुलिस ने पहले ही मामले को खराब कर दिया था। गौरतलब है कि पिछले वर्ष रूप कुमार शाह जोकि अभिनेता की ऑटोप्सी टीम में अस्पताल में मौजूद थे, उन्होंने दावा किया था कि सुशांत सिंह राजपूत का मर्डर किया गया है। शेखर सुमन और अभिनेता की बहन ने इस दावे के बाद सीबीआई से मामले की पुनः जांच का निवेदन किया। इस मामले में एक आरटीआई भी फाइल की गई है हालांकि, सीबीआई ने कोई भी सूचना देने से मना कर दिया है। उनका कहना है कि अभी जांच जारी है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.