बता दे की मुंबई के एफ एंड बी अस्पताल के एक डॉक्टर ने 24 दिसंबर को तुनिशा को अस्पताल लाए जाने के बाद पल-पल की जानकारी दी है , जानकारी के मुताबिक डॉक्टर सुरेंद्र पाल ने कहा कि अस्पताल लाए जाने के बाद जब तुनिशा की जांच की गई तो उनकी मौत हो चुकी थी। वहीं पाल ने कहा की तुनिशा के दोस्त और सहकर्मी उसे लेकर अस्पताल पहुंचे थे और शाम चार बजकर 20 मिनट पर तुनिशा शर्मा को मृत घोषित कर दिया गया था और ईसीजी से उनकी मौत की पुष्टि हुई थी।वहीं रात करीब 9 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था.

.वहीं डॉक्टर पाल ने ये भी कहा कि तुनिशा शर्मा की गर्दन पर गहरे गला घोंटने के निशान के अलावा, उसके शरीर पर कोई और निशान नहीं मिला।साथ ही इस मामले में अब तक पुलिस ने 18 लोगों के बयान किए दर्ज कर लिए है ,पुलिस के मुताबिक उनके साथी एक्टर पार्थ को बयान दर्ज कराने के लिए दूसरी बार बुलाया गया था,और पुलिस ने बताया कि मामले में गिरफ्तार किए गए शीजान खान से भी पूछताछ जारी है।
.आपको बता दे की मंगलवार शाम को प्रशंसकों, परिवार, टेलीविजन और फिल्म उद्योग के सदस्यों ने मुंबई के मीरा रोड श्मशान घाट में 20 साल की तुनिशा शर्मा को भावभीनी विदाई दी। तुनिशा के अंतिम संस्कार में विशाल जेठवा, अशनूर कौर, अवनीत कौर और शिविन नारंग सहित अन्य हस्तियां शामिल हुईं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 News31 Uttarakhand व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें।
👉 News31 Uttarakhand यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।
👉 News31 Uttarakhand फेसबुक पेज़ को लाइक करें।