उत्तराखंड में मंत्रियो के विभागों का हुआ बंटवारा, मुख्यमंत्रि ने बांटे पोर्टफोलियो

By New31 Uttarakhand

पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार देर रात मंत्रिमंडल के सदस्यों को विभागों का बंटवारा किया है | मुख्यमंत्री धामी ने विभागों के बंटवारे में अनुभव और वरिष्ठता को भी वरीयता दी है | पद ग्रहण करने के सातवें दिन मुख्यमंत्री धामी ने उन्हें विभाग बांटे है । नई सरकार का हिस्सा बने पिछली सरकार के पांच में से चार मंत्रियों को उनके अधिकतर पुराने विभाग ही सौंपे गए हैं। एकमात्र पुराने मंत्री सुबोध उनियाल के सभी विभाग बदले गए हैं। मुख्यमंत्री धामी ने गृह, आबकारी, औद्योगिक विकास, खनन समेत सर्वाधिक 23 विभाग अपने पास रखे हैं। जबकि प्रत्येक मंत्री के हिस्से में न्यूनतम चार विभाग आए है |

किस मंत्री को मिला कौन सा विभाग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कानून व्यवस्था, सहित कई महत्वपूर्ण विभाग अपने पास रखे हैं । मुख्यमंत्री के पास कार्मिक एवं सतर्कता, राज्य संपत्ति, सूचना, गृह, राजस्व, औद्योगिक विकास एवं खनन, श्रम, सूचना प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी, पेयजल, ऊर्जा, आयुष एवं आयुष शिक्षा, आबकारी, न्याय, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास और नागरिक उड्डयन समेत 23 विभाग हैं।

सतपाल महाराज: इनके पास पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, सिंचाई व लघु सिंचाई, लोक निर्माण जैसे पुराने विभाग बरकरार रखे गए हैं। पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण विभाग भी सतपाल महाराज को दिए गए है |

प्रेमचंद अग्रवाल: मंत्रिमंडल में नए शामिल हुए अग्रवाल पिछली विधानसभा के अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्हें वित्त, शहरी विकास, आवास, विधायी एवं संसदीय कार्य, पुनर्गठन व जनगणना विभाग सौंपे गए हैं।

गणेश जोशी: पूर्व सैनिक रहे गणेश जोशी औद्योगिक विकास, सैनिक कल्याण , कृषि एवं कृषि शिक्षा और ग्राम्य विकास विभाग उन्हें दिए गए हैं।

डा धन सिंह रावत: डा रावत को विद्यालयी शिक्षा (प्राथमिक व माध्यमिक), संस्कृत शिक्षा, सहकारिता, उच्च शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग दिए गए है |

सुबोध उनियाल: उनियाल को वन, भाषा, निर्वाचन एवं तकनीकी शिक्षा विभाग दिए गए हैं।

रेखा आर्य: रेखा को महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, खेल एवं युवा कल्याण विभाग सौंपे गए हैं।

चंदन राम दास: पहली बार मंत्री बने चंदन राम दास को समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, परिवहन, लघु एवं सूक्ष्म, मध्यम उद्यम विभागों का जिम्मेदारी दी गई है

सौरभ बहुगुणा: युवा मंत्री बने सौरभ को गन्ना व चीनी विकास के साथ पशुपालन, दुग्ध विकास एवं मत्स्य पालन, प्रोटोकाल और कौशल विकास व सेवायोजन विभाग मिले हैं।

Date : 30th March 2022

Edited By News 31 Uttarakhand Team

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.