देवोलीना ने ब्राइडल लुक शेयर किया है. देवोलीना ने इंस्टा स्टोरी पर फैंस को सरप्राइज करते हुए अपनी तस्वीरें शेयर की हैं. बता दें कि टीवी की पॉपुलर बहू देवोलीना भट्टाचार्जी क्या शादी करने वाली हैं या फिर ये उनका कोई प्रैंक है? ये सवाल इस वक्त हर किसी के मन में बना हुआ है। बीती रात देवोलीना ने इंस्टा पर हल्दी सेरेमनी की फोटो पोस्ट की थी। इसके बाद से उनकी शादी के कयास लगने लगे। फैंस कुछ समझ पाते कि अब देवोलीना ने इंस्टा स्टोरी पर अपना ब्राइडल लुक शेयर किया है।

जी हां। ये मजाक नहीं, बल्कि सच है। एक्ट्रेस ने इंस्टा स्टोरी पर फैंस को सरप्राइज करते हुए अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। देवोलीना दुल्हन बनी नजर आ रही हैं। हाथों में चूड़ियां, कड़े, कलीरे, माथे पर मांग-टीका, ईयरिंग्स, नेकपीस, बिंदी लगाए… पूरे साज श्रृंगार में सजकर देवोलीना गाड़ी में बैठी हुई हैं। देवोलीना ने मास्क भी पहना है।
वहीं दूसरी तस्वीर में एक्ट्रेस के खास दोस्त विशाल उनके गालों पर प्यार से हल्दी लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं । इन तस्वीरों में गोपी बहू येलो रंग के सूट में नजर आ रही हैं और उन्होंने अपने हाथ में कुछ शगुन का सामान लिया हुआ है। उनके चेहरे की खुशी किसी भी ब्राइडल से कम नहीं लग रही हैं। इसके अलावा उनके खास दोस्त विशाल सिंह ने भी अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है जिसमें वह दोनों हल्दी सेरेमनी में एन्जॉय करते हुए नजर आ रहे हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 News31 Uttarakhand व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें।
👉 News31 Uttarakhand यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।
👉 News31 Uttarakhand फेसबुक पेज़ को लाइक करें।