देहरादून: विभागों से एक हफ्ते में खाली पदों का ब्योरा तलब, मुख्यमंत्री धामी ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

By New31 Uttarakhand

मुख्यमंत्री ने पांच नवंबर को समीक्षा बैठक में कुछ विभागों की ही खाली पदों के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने कार्मिक विभाग को निर्देश दिए थे कि सभी विभागों से पदों की संख्या और उनकी स्थिति की सही जानकारी प्राप्त करें। विभाग ने पदों का विवरण प्राप्त करने के लिए विभागों को पत्र में एक प्रारूप भेजा है।

प्रदेश सरकार के सभी विभागों व राजकीय संस्थानों से एक हफ्ते में निर्धारित प्रारूप (फारमेट) पर खाली पदों का ब्योरा तलब किया गया है। कार्मिक एवं सतर्कता विभाग ने सभी विभागों को इस संबंध में पत्र जारी कर दिया हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले दिनों एक समीक्षा बैठक में ये निर्देश दिए थे।

विभागों से विवरण प्राप्त होने के बाद खाली पदों के बारे में सही तस्वीर प्राप्त हो सकेगी। अभी विभागों में करीब 30 हजार पद खाली होने का अनुमान है। मुख्यमंत्री ने पांच नवंबर को समीक्षा बैठक में कुछ विभागों ने ही खाली पदों के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने कार्मिक विभाग को निर्देश दिए थे कि सभी विभागों से पदों की संख्या और उनकी स्थिति की सही जानकारी प्राप्त करें। विभाग ने पदों का विवरण प्राप्त करने के लिए विभागों को पत्र में एक प्रारूप भेजा है।

इसमें विभागों को काली पदों की संख्या, अधियाचन की स्थिति, नियमावली की वजह से रुकी भर्ती, कोर्ट में लंबित मामलों के कारण अटकी नियुक्तियां, पदोन्नति की पात्रता पूरी नहीं करने के कारण खाली पदों की जानकारी मांगी गई है। विभागों को यह ब्योरा 22 नवंबर तक हर हाल में भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –

👉 News31 Uttarakhand व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें।

👉 News31 Uttarakhand  यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

👉 News31 Uttarakhand  फेसबुक पेज़ को लाइक करें।

👉 News31 Uttarakhand  इन्स्टाग्राम पर फॉलो करें।

👉 News31 Uttarakhand   ट्विटर पर फॉलो करें ।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.