Dengue in Uttarakhand: उत्तराखंड में डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 500 पार, देहरादून और हरिद्वार में सबसे ज्यादा मामले

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है… प्रदेश में डेंगू के मरीजों की संख्या 500 के पार पहुंच गई है.. जिससे स्वास्थ महकमा अलर्ट मोड पर है आपको बता दें की सोमवार को प्रदेश भर में डेंगू मरीजों की संख्या 560 तक पहुंच गई है। सबसे अधिक मामले देहरादून और हरिद्वार में सामने आए हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि राज्य में डेंगू से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है।

जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने बताया कि डेंगू से रोकथाम के लिए सभी जिलों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए है

बता दें की उत्तराखंड के पांच जिलों में डेंगू के मरीज लगातार मिल रहे हैं…. देहरादून में 330 डेंगू पॉजिटिव , हरिद्वार में 123, पौड़ी गढ़वाल में 73, टिहरी गढ़वाल में 24 और नैनीताल में 10 मरीजों की पुष्टि हुई है। बता दें कि उत्तराखंड में साल 2019 में डेंगू के सबसे अधिक मरीजों की पुष्टि हुई थी.. इस दौरान 10 हजार से अधिक डेंगू से पीड़ित हुए थे.. जानकारों का मानना है कि तीन साल बाद डेंगू के मामले फिर से बढ़ने की संभावना रहती है।

ऋषिकेश में डेंगू के सात नए मामले

वही तीर्थनगरी ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्रों में डेंगू के मामलों का मिलना जारी है। सोमवार को यहां सात नए मामले सामने आए… राजकीय चिकित्सालय में वर्तमान में बुखार पीड़ितों से संबंधित ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं।

Date – 20/September/2022
Pennde By – Tanuja Bhauryal

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.