देवप्रयाग के पहाड़ खोदने के लिए पहुच गया दानव TBM शक्ति

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड में सुरंग निर्माण का कम बहुत ही सुस्त गति से चल रहा था लेकिन अब पहाड़ों को खोदने के लिए एवं सुरंग बनाने के लिए टीबीएम शक्ति पहाड़ चढ़ चुकी है| केन्द्र सरकार की महत्वकांशी परियोजना ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना के तहत ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक रेल लाईन बिछाई जानी है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में कुल 17 सुरंगों का निर्माण होना है। जिनमें से 16 सुरंग एनएटीएम (न्यू ऑस्ट्रियन टनलिंग मैथर्ड) और सौड़ (देवप्रयाग) से जनासू तक 14 किमी लंबी सुरंग का निर्माण टीबीएम (टनल बोरिंग मशीन) से किया जा रहा है। इसीलिए टीबीएम मशीन से बनने वाली सौड़ से जनासू सुरंग निर्माण के लिए महा दानव टीबीएम शक्ति पहाड़ चढ़ चुका है। टनल बोरिंग मशीन परियोजना स्थल तक पहुंच गई है।

वहीं दूसरी मशीन भी जर्मनी से भारत भेज दी गयी है जो जल्द ही परियोजना स्थल पर पहुच जायेगी। आब इन दानव रूपी मशीन से परियोजना के तहत सबसे लम्बी सुरंग निर्माण का काम किया जाएगा| आपको बता दें कि यह सुरंग 14.57 किमी लंबी बनने जा रही है जो कि परियोजना के अंतर्गत बनने वाली 17 टनल सुरंगों में सबसे लंबी है।

अभी तक आपको बता दे की 16 सुरंग एनएटीएम और एक सुरंग टीबीएम तकनीक से बनेगी एसी सुचना प्राप्त हुई है| ऋषिकेेश कर्णप्रयाग ब्राडगेज रेल परियोजना निर्माण में 17 सुरंगों में पैकेज1 – ढालवाला से शिवपुरी, पैकेज 2- शिवपुरी से ब्यासी, पैकेज 3- ब्यासी से देवप्रयाग, पैकेज 5- जनासू से श्रीनगर, पैकेज 6- श्रीनगर से धारी देवी, पैकेज 7 ए- धारी देवी से तिलनी, पैकेज 7 बी- तिलनी से घोलतीर, पैकेज 8- घोलतीर से गौचर, पैकेज 9-गौचर से सिवाई (कर्णप्रयाग) तक एनएटीएम(न्यू आस्ट्रियन टनलिंग मैथड) तकनीकी से बन रही है। जबकि पैकेज संख्या पैकेज 4- सौड़ (देवप्रयाग) से जनासू तक टीबीएम (टनल बोरिंग मशीन) से निर्माण होगा।

Date – 31/August/2022
Pennde By – Kiran

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.