Delhi Coaching Basement Incident : बेसमेंट में पानी भरने से तीन छात्रों की हुई मौत

By New31 Uttarakhand

दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में राव आईएएस स्टडी सेंटर के बेसमेंट में कल पानी भरने से बड़ा हादसा हुआ है। आपको बता दे कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से दो छात्राओं और एक छात्र की डूबने से मौत हो गई। वही घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, दमकल विभाग, और NDRF की कई टीम मौके पर पहुंचीं। साथ ही मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस के आलाधिकारी, दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय और स्थानीय विधायक भी मौके पर पहुंचे। हालांकि छात्रों के मुताबिक बेसमेंट में कोचिंग सेंटर की लाइब्रेरी थी, जहां छात्र सेल्फ स्टडी के लिए जाते थे। साथ ही घटना को लेकर भड़के छात्रों ने MCD के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया और आरोप लगाया की इस पूरी घटना का जिम्मेदार प्रशासन है। साथ ही विरोध प्रदर्शन करने वालो छात्रों का दावा है की 10 लोगो की मौत हुई है। वही जांच में सामने आया है कि लाइब्रेरी में आनुमानिक तौर पर 30 से 35 बच्चे थे। लेकिन अचानक से बेसमेंट में पानी तेजी से भरने लगा और छात्र बेसमेंट में बेंच के ऊपर खड़े हो गए।

दरअसल घटना से प्रभावित एक छात्र ने बताया कि पानी का बहाव इतना तेज था कि वो सीढ़ियाँ नहीं चढ़ पा रहे थे। 2 से 3 मिनट के अंदर पूरे बेसमेंट में लगभग 12 फुट पानी भर गया। साथ ही छात्र का कहना है कि निकलने के लिए वहाँ रस्सियाँ फेंकी गईं, लेकिन पानी इतना गंदा था कि कुछ भी नहीं दिख रहा था। वही इस हादसे को लेकर एक अन्य चश्मदीद ने बताया की, “राव IAS अकादमी के बेसमेंट में बायोमैट्रिक लगा हुआ है। बिना अंगूठा लाए, आप यहाँ से बाहर नहीं निकल सकते। शायद पानी की वजह से बायोमैट्रिक मशीन खराब हो गई थी और कोई भी बाहर नहीं निकल सका।” उसने आगे कहा की , “इस हादसे के लिए प्रशासन जिम्मेदार है। इतना ही नहीं बल्कि यहाँ के विधायक और सांसद बस एक-दूसरे पर आरोप लगाते रहते हैं।” वहीं, दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने इस घटना की मजिस्ट्रेट जाँच के आदेश दिए गए हैं और 24 घंटे में रिपोर्ट माँगी गई है। आतिशी ने कहा कि जिम्मेदार लोगों को छोड़ा नहीं जाएगा।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.