जहाँ एक तरफ प्रदेश में मानसून के आने से गर्मी से राहत मिली है तो वही दूसरी तरफ मानसून की शुरुआत होते ही सड़क पर मलबा आने की खबर सामने आ रही है। आपको बता दे कोटद्वार से पौड़ी की ओर सवारियां लेकर जा रहा एक मैक्स वाहन पहाड़ी से गिरे मलबे की चपेट में आ गया। दरअसल दुर्घटना में मैक्स चालक सहित चार यात्री घायल हुए, जबकि एक यात्री लापता है। वही मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम ने घायल को बेस चिकित्सालय पहुंचाया। साथ ही मलबे में दबी मैक्स में लापता व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी। दरअसल ये पूरा मामला शनिवार शाम करीब साढ़े तीन बजे का है जब पौड़ी के पैडुल गांव निवासी मुकेश गुसाईं अपने मैक्स वाहन में सवारियां लेकर कोटद्वार से पौड़ी के लिए रवाना हुए। लेकिन जैसे ही वाहन कोटद्वार से करीब सात किलोमीटर दूर पहुंचा, तभी अचानक एक बड़ा बोल्डर गाड़ी के पास आ गिरा।
वही चालक मुकेश की मानें तो उसने जैसे ही पहाड़ी की ओर नजर घुमाई तभी तेजी से सड़क की ओर मलबा आता नजर आया। जिसके बाद तत्काल सवारियों को गाड़ी से बाहर भागने को कहा और व खुद भी जान बचाने के लिए गाड़ी से बाहर निकल सुरक्षित स्थान की ओर भगा। हालांकि देखते ही देखते पहाड़ी से भारी मलबा सड़क पर आ गया और मैक्स वाहन भी मलबे के साथ खाई की ओर जा गिरा। वही सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार श्रीधर प्रसाद नौटियाल, कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव एसडीआरएफ की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बता दे नायब तहसीलदार श्रीधर प्रसाद नौटियाल ने बताया कि दुर्घटना में चालक सहित चार लोगों को चोट आई है। साथ ही एक अन्य वाहन पर भी हल्का मलबा गिरा, लेकिन राहत की बात है की उसमे किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई है।