विश्व बाघ दिवस पर बाघ की हुई मौत , कॉर्बेट प्रशासन में मचा हड़कंप

By New31 Uttarakhand

कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व के अन्तर्गत पड़ने वाली ढेला नदी में आज सुबह बाघ का शव मिलने के बाद कॉर्बेट प्रशासन के अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। बता दें कि बाघ ढेला रेंज के सांवल्दे पूल के नीचे मिला है यह शव बाघिन का है जिसकी उम्र लगभग 2 वर्ष की बताई जा रही है.बता दें कि आज जहां पूरे देश मे ग्लोबल टाइगर डे मनाया जा रहा है तो वहीं आज कॉर्बेट पार्क से दुःखद खबर सामने आई हैजहां कॉर्बेट पार्क के ढेला रेंज से आज सुबह एक बाघ के शव मिलने की सूचना कॉर्बेट प्रशासन को मिली,सूचना पर कॉर्बेट प्रशासन में हड़कंप मच गया.

वहीं मौके पर पहुंचे कॉर्बेट पार्क के आलाधिकारियों ने बाघ के शव को कब्जे में लेते हुए जांच की,तो पाया कि ये शव बाघिन का है जिसकी आयु लगभग 2 वर्ष की बताई जा रही,वहीं मौके पर पहुंचे कॉर्बेट पार्क के निदेशक डॉ धीरज पांडे ने बताया कि बाघिन की मौत आपसी संघर्ष में होना प्रतीत हुआ है,क्योकि बाघिन के शरीर मे कई गहरे घाव के निशान मिले है।वहीं पार्क निदेशक डॉ धीरज पांडे ने कहाँ कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सही कारणों का पता चलेगा.

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.