11 जुलाई को बरसात से उफनाए देवखड़ी नाले में बहे आकाश का शव बरामद कर लिया गया है। आपको बता दे पिछले पांच दिनों से आकाश को खोजने के लिए प्रशासन सहित SDRF और NDRF की टीमें नहर खंगाल रही थी। लेकिन आज आखिरकार आकाश का शव मिटटी से सना हुआ जयपुर बीसा लालकुआ के पास बरामद हुआ। दरअसल स्थानीय महिलाएं जब जंगल की ओर जा रही थी तो उन्होंने शव को पड़ा देखा, जिसकी सुचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और परिजनों ने शव की शिनाख्त की। गौरतलब है की मूलरूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला आकाश जिसकी उम्र 40 साल थी वो नैनीताल रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर काम करता था और दमुआढूंगा में पत्नी, तीन बेटी और बहन के साथ रहता था। लेकिन भारी बारिश के चलते 11 जुलाई की रात आकाश बाइक समेत देवखड़ी नाले में बह गया।
बता दे 4 दिन से लगातार SDRF और NDRF की टीम नवाबी रोड और डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल के पास नहर को खंगाल रही थी। लेकिन एसटीएच तक पूरी नहर कवर्ड होने के चलते बीच बीच में बने चैम्बर को खोल कर SDRF के जवान ऑक्सीजन मास्क के साथ नहर में उतरे। हालांकि इसके बाद भी आकाश का कुछ पता नहीं चल पाया। वही चार दिन से आकाश के न मिलने पर उसके परिजन भी धैर्य खोते जा रहे थे लेकिन आज आकाश के शव के मिलने से उनकी उम्मीद टूट गयी और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।