रेत के ढेर में मिला डंपर हेल्पर का शव, हल्द्वानी में निर्माण स्थल पर मचा हड़कंप

By New31 Uttarakhand

रविवार को हल्द्वानी के चौफुला-कठघरिया मार्ग पर निर्माण कार्य के दौरान रेत के ढेर से एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मजदूरों को रेत हटाते समय शव का सिर और हाथ दिखाई दिए, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान 30 वर्षीय पवन सिंह निवासी जयपुर बीसा, लालकुआं के रूप में हुई, जो डंपर में हेल्पर के तौर पर कार्यरत था।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पवन रेत लोडिंग के दौरान डंपर में कट्टे लगा रहा था, तभी जेसीबी से डाली गई रेत में दब गया। चालक को इसकी जानकारी नहीं होने पर वह रेत से भरा डंपर निर्माण स्थल पर खाली कर गया। बाद में मजदूरों को रेत के नीचे दबा पवन का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.