बता दें की प्रदेश में कुछ दिन पहले आई आंधी में हुए नुकसान के बीच शुक्रवार तक काफी जगहों पर यूपीसीएल ने बिजली आपूर्ति बहाल कर दी। वहीं इस बीच 27 मई तक चक्रवाती तूफान के अलर्ट को देखते हुए यूपीसीएल प्रबंधन ने सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। साथ ही आपको बता दें की इस तिथि तक सभी को अपने दफ्तर में तैनात रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।वहीं यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने बताया कि 18 मई को आई आंधी और बारिश में गढ़वाल और कुमाऊं में पेड़ गिरने से कई जगहों पर लाइनें टूट गईं,कई जगहों पर ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हो गए।
यूपीसीएल के कर्मचारियों ने तत्परता से काम किया और कम-से-कम समय में आपूर्ति बहाल कर दी है।कुछ जगहों पर ट्रांसफॉर्मर डबल पोल या भारी मात्रा में लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई थीं, वहां अधिकतर जगहों की शुक्रवार की दोपहर तक आपूर्ति बहाल कर दी गई। मौसम विभाग ने 22 मई से 27 मई तक चक्रवाती तूफान का हाई अलर्ट जारी किया है। इसके मद्देनजर शुक्रवार को प्रबंध निदेशक अनिल कुमार ने सभी क्षेत्रीय इकाइयों को विद्युत आपूर्ति सुचारु रखने के निर्देश दिए हैं।