Covid-19 in India:कोरोना संक्रमण में फिर बड़ा उछाल, कल की तुलना में आज बढ़ें 3,401 नए मामले

By New31 Uttarakhand

भारत में कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। आए दिन कोरोना संक्रमण के नए मामलों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। बता दें कल की तुलना में आज बुधवार को कोरोना के 3 हजार से ज्यादा नए केस दर्ज हुए हैं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 17,135 नए मामले सामने आए. जबकि एक दिन पहले कोरोना के 13,734 नए मामले सामने आए थे|

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 17,135 नए केस सामने आए, जबकि कल मंगलवार को एक दिन में 13,734 नए केस जुड़े थे. एक दिन में 3 हजार से ज्यादा नए केस जुड़ने से देश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ कर 1.37 लाख को पार कर गई है. आज एक्टिव केस की संख्या 1,37,057 हो गई है|

इससे पहले कल भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 13,734 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,40,50,009 हो गई. जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,39,792 हो गई थी. आज के नए अपडेट के मुताबिक एक्टिव केस 1.37 लाख से अधिक हो गई है|

कोरोना से 45 और मरीजों की मौत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में संक्रमण से 47 और लोगों की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,26,477 हो गई है, वही देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,37,057 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.31 प्रतिशत है, पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 2,735 की कमी दर्ज की गई. मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.49 प्रतिशत है|

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.