हल्द्वानी शहर में फिल्मी सीन की तरह पुलिस ने नौनिहालों की मदद से कच्ची शराब बरामद की है। आपको बता दे लामाचौड़ स्थित एक घर में छापेमारी कर आबकारी विभाग ने देसी शराब गुलाब के 67 पव्वे और कच्ची शराब के 75 पाउच बरामद किए। दरअसल आबकारी विभाग ने शुक्रवार को हल्द्वानी से लामाचौड़ तक करीब 10 होटल और ढाबों पर छापेमारी की। जिसके बाद मिली सुचना के आधार पर विभाग ने लामाचौड़ चौराहे के पास चंद्र किरण के घर छापेमारी की। बता दे नीचे वाले कमरे में आरोपी ने दीवान बेड के अंदर छेद करके जगह बनाई थी जहा देशी शराब के 67 पव्वे बरामद किए। जिसके बाद पुलिस किचन आदि में छापेमारी करने लगी लेकिन कुछ नहीं मिला।
हालांकि घर में छोटे बच्चे भी मौजूद थे जिनसे अधिकारियों ने बहला-फुसला कर बच्चों से पूछा कि जो सफेद पन्नी में पानी भरकर रखा जाता है। वह पापा-मम्मी कहां रखते हैं। बातों-बातों में बच्चों ने दूसरी मंजिल की तरफ इशारा किया जहा दो कमरे थे। जिसके बाद विभाग ने सोफा कम बेड की तलाशी ली तो कच्ची शराब के 75 पाउच बरामद हुए। बता दे आरोपी चंद्र किरण पत्नी पूरन पर आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया। आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र बिष्ट ने बताया कि आगामी चुनाव और नए साल को देखते हुए हल्द्वानी क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब की भट्ठियों को नष्ट करने के लिए , अवैध शराब की ब्रिकी या अवैध शराब को परोसने के खिलाफ तलाशी अभियान जारी रहेगा।