Corona Update: भारत में आज कोरोना केसों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है… एक दिन पहले के मुकाबले आज देश में दो हजार से कम मामले सामने आए हैं आपको बता दें की केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 1,542 नए मामले सामने आए हैं… इसके अलावा 1,919 लोग कोरोना महामारी से ठीक हुए हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 1,542 नए केस सामने आए हैं… जबकि 8 लोगों की मौत हुई है… इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर 26 हजार 449 रह गई है… पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 386 की कमी दर्ज की गई है।
आपको बता दें की कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है… देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.76 फीसदी पहुंच गया है वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.06 प्रतिशत शामिल है…वही अब तक वैक्सीनेशन का आंकड़ा 219 करोड़ 37 लाख, 43 हजार तक पहुंच गया है… वहीं पिछले 24 घंटे में 4 लाख 23 हजार 87 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई गई है।