Updates: भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 406 नए मामले सामने आए हैं। कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 46 लाख 69 हजार 421 हो गई है… वहीं, संक्रमण की वजह से मरने वालों की संख्या 5 लाख 30 हजार 586 है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी है।
देश में कोरोना के 6402 सक्रिय मामले
जानकारी के अनुसार सोमवार को अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना वायरस के 406 नए मामले सामने आए हैं, जिससे कोविड-19 के मामलों की कुल संख्या 4,46,69,421 हो गई है, जबकि सक्रिय मामले घटकर 6,402 हो गए हैं 24 घंटे की अवधि में सक्रिय COVID-19 मामलों की संख्या में 87 मामलों की कमी दर्ज की गई है। बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,41,32,433 हो गई।
बता दें कि राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 219.86 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 News31 Uttarakhand व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें।
👉 News31 Uttarakhand यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।
👉 News31 Uttarakhand फेसबुक पेज़ को लाइक करें।