त्योहारों से पहले एक बार फिर से कोरोना ने भारत की चिंता बढ़ा दी है…. न केवल इसके नए वैरिएंट सामने आए हैं, बल्कि दैनिक मामलों की संख्या में भी इजाफा देने को मिल रहा है….आपको बता दें की देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,119 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,46,38,636 हो गई जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 25,037 रह गई है.

वही स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 2,119 नए केस सामने आए हैं जबकि 10 लोगों की मौत हुई है.. इस दौरान 2,582 लोग कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब रहे.. इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर 25 हजार 37 रह गई है
जानकारी के मुताबिक.. कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.76 फीसदी पहुंच गया है.. वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.06 प्रतिशत शामिल है।
साथ ही अब तक वैक्सीनेशन का आंकड़ा 219 करोड़ 50 लाख, 97 हजार 574 तक पहुंच गया है। वहीं पिछले 24 घंटे में 4 लाख 63 हजार 338 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई गई है।