Corona Update: देश में 24 घंटे में कोरोना के आए 2,401 नए केस, 21 की मौत

By New31 Uttarakhand

Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना के मोर्चो पर भारत के लिए आज भी थोड़ी राहत की खबर है..जी हां शनिवार के मुकाबले देश में आज भी कोरोना के दैनिक मामले में थोड़ी कमी दर्ज की गई है.. हालांकि आज भी देश में कोरोना के करीब 2400 से अधिक नए केस सामने आए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 2,401 नए केस सामने आए हैं… जबकि 21 लोगों की मौत हुई है… इस दौरान 2,373 लोग कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब रहे… इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 26 हजार 625 रह गई है.. पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 9 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

आपको बता दे की स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है.. देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.76 फीसदी पहुंच गया है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.06 प्रतिशत शामिल है… दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.19% है..वही वैक्सीनेशन का आंकड़ा 219 करोड़ 22 लाख, 18 हजार तक पहुंच गया है..साथ ही पिछले 24 घंटे में 5 लाख 2 हजार 619 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई गई है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.