रामनगर में बाघ की तलाश में लगातार अभियान जारी, लेकिन फिर भी अब तक हाथ खाली

By New31 Uttarakhand

रामनगर में हमलावर हुए बाघ की तलाश जारी है। वहीं वन विभाग के तीन डॉक्टरों के नेतृत्व में टीमें बाघ की तलाश कर रही हैं, और अभी तक बाघ पकड़ने में सफलता नहीं मिल पाई है। वन विभाग की ओर से बाघ को लेकर सुंदरखाल से मोहान तक सतर्कता बरती जा रही है। शाम छह से रात दस बजे तक बाइक सवारों को कानबाई के साथ भेजा जा रहा है। ग्रामीणों को बाघ के हमले से सतर्क रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

वहीं बाघ को ट्रैंक्यूलाइज करने के लिए कॉर्बेट पार्क के मंदाल रेंज, सर्पदुली रेंज और रामनगर वन प्रभाग के कोसी रेंज की टीमें जुटी हुई हैं। और बाघ के हमले से बाइक सवारों को बचाने के लिए शाम छह से रात दस बजे तक कानबाई के रूप में बाइक सवारों को वन कर्मी मोहान से सुंदरखाल और सुंदरखाल से मोहान तक छोड़ रहे हैं। बाइक सवारों के आगे और पीछे वन कर्मियों की गाड़ी चल रही है। बाघ पकड़ने के लिए कैमरा ट्रैप और पिंजरे लगाए गए हैं।

YOUTUBE

साथ ही आपको बनता दे की कॉर्बेट पार्क वार्डन अमित ग्वासाकोटी ने बताया कि विभाग ड्रोन से भी बाघ की तलाश कर रहा है, और लोगों से भी अपील की है ,कि हाईवे में गाड़ी से नीचे नहीं उतरें। इधर, रामनगर वन प्रभाग के कोसी रेंजर शेखर तिवाड़ी ने बताया कि सुंदरखाल, मोहान, चुकुम आदि गांवों के ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है। मोहान और गर्जिया के पास बैरियर लगाया है और रात के समय ज्यादा सतर्कता बरती जा रही है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.