चंपावत जिला अस्पताल परिसर के बाहर लचर स्वास्थ सुविधाओं को लेकर पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक घंटे का मौन व्रत रखा। इस दौरान पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने मुख्यमंत्री की विधानसभा होने के बाद भी स्वास्थ सुविधाओं की लचर व्यवस्था पर कई गम्भीर सवाल खड़े किए।
मुख्यमंत्री धामी की विधानसभा के जिला अस्पताल परिसर के बाहर लचर स्वास्थ सुविधाओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि चंपावत जनपद के साथ साथ पहाड़ की स्वास्थ सुविधाएं पूरी तरह से फेल हो रही है। सभी अस्पताल बस रेफर सेंटर बनकर रह गए हैं। वहीं आए दिन लगातार बदहाल व्यवस्था से अनेक लोगों कि समय से इलाज न मिल पाने के कारण मौत हो जाती है।
इस दौरान कार्यक्रताओं ने कहा की शीघ्र ही इनमें सुधार नहीं हुआ तो कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर आंदोलन को बाध्य होंगें। वहीं पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने कहा की सीएम की विधानसभा का ये हाल है तो अन्य जिलों का क्या हाल होगा। उन्होंने कहा की कहने के लिए सरकार अनेक दावे कर रही है, मगर इसका असर धरातल पर नहीं दिखाई दे रहा है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 News31 Uttarakhand व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें।
👉 News31 Uttarakhand यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।
👉 News31 Uttarakhand फेसबुक पेज़ को लाइक करें।