भीमताल में शनिवार रात 12 बजे एक डंपर अनियंत्रित होकर झील में गिर गया। इस हादसे में चालक राहुल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालकों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस एवं एसडीआरएफ ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। आपको बता दे भीमताल के ठंडी सड़क व हल्द्वानी मार्ग पर शनिवार की देर रात 12 बजे एक डंपर अनियंत्रित होकर भीमताल झील में जा गिरा। डंपर के झील में गिरने से वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सड़क से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंच कर पुलिस और एसडीआरएफ ने देर रात कड़ी मशक्कत के बाद शव को वाहन से निकाला और भीमताल सीएचसी ले कर गए। जहां सीएचसी के डॉक्टर रोहित ग्रोवर ने चालक को मृत घोषित कर दिया। चालक का नाम राहुल कुमार पुत्र कैलाश चंद्र जिसकी उम्र 28 वर्ष है। जो धारी निवासी बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि देर रात एसडीआरएफ के साथ सर्च अभियान चलाया और कुछ देर बाद शव को वाहन से निकालकर भीमताल सीएचसी ले गए जहां डॉक्टर ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। उन्होने बताया कि रविवार यानी आज मृतक के परिजनों के आने के बाद शव को परिजनो के सुपुर्द किया जाएगा। उन्होंने संभावना जतायी कि दुर्घटना संभवतया नींद का झोंका आने के कारण हुई होगी। हालांकि पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
भीमताल हल्द्वानी मार्ग पर झील में गिरा डंपर, चालक की मौत