उत्तराखंड में समूह-ग भर्ती का पूरा शेड्यूल जारी, जल्द होंगी 14 भर्तियां

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यानी UKSSSC ने समूह-ग की 14 भर्ती परीक्षाओं का अपडेटेड कैलेंडर जारी कर दिया है, जिससे हजारों युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का रास्ता खुल गया है। आयोग के अनुसार इन भर्तियों के जरिए करीब 1830 से 2390 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इस भर्ती अभियान में वाहन चालक, सहायक लेखाकार, पशुधन प्रसार अधिकारी, जूनियर असिस्टेंट, पर्सनल असिस्टेंट, स्केलर, फॉरेस्ट गार्ड, पुलिस कांस्टेबल और आईटीआई/डिप्लोमा स्तर के कई पद शामिल हैं। परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक सबसे पहली परीक्षा वाहन चालक पद के लिए 31 मई 2026 को आयोजित होगी, जबकि ग्रेजुएट लेवल री-एग्जाम 14 जून, पशुधन प्रसार अधिकारी की परीक्षा 12 जुलाई, और सहायक लेखाकार की परीक्षा 23 अगस्त को प्रस्तावित है।

आयोग ने साफ किया है कि यह फिलहाल अस्थायी परीक्षा कैलेंडर है और जरूरत पड़ने पर तारीखों में बदलाव भी किया जा सकता है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर पूरा परीक्षा कैलेंडर डाउनलोड कर सकते हैं। जबकि अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर वेबसाइट चेक करते रहें, ताकि किसी भी नई सूचना या बदलाव से अपडेट रह सकें। हालांकि लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए यह खबर किसी राहत से कम नहीं है, क्योंकि अब उनके पास तैयारी के लिए स्पष्ट समय और लक्ष्य दोनों मौजूद हैं। साथ ही उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हजारों युवाओं के लिए यह एक बड़ा अवसर साबित हो सकता है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.