रामनगर नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर जहां एक भाजपा प्रत्याशी एवं पार्टी इस बार नगर पालिका में पहली बार कमल खिलाकर इतिहास रचने की बात कर रही हैं तो वही पार्टी प्रत्याशी के विरोध में कल भी पार्टी के ही कुछ नेता सोशल मीडिया पर जमकर बयान बाजी कर रहे थे। दरअसल भाजपा से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे पूर्व भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र शर्मा भी भाजपा प्रत्याशी की इस राह को रोकने में लगे हुए हैं हालांकि भाजपा प्रत्याशी के विरोध में पार्टी के ही कुछ कार्यकर्ताओं ने अपनी अपनी दावेदारी पेश कर दी थी लेकिन पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं द्वारा कुछ लोगों को मना लिया गया जिसके बाद अधिकांशलोगों ने अपनी दावेदारी वापस लेकर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में जुट जाने की बात कही थी लेकिन पार्टी के एक वरिष्ठ नेता नरेंद्र शर्मा ने स्थानीय विधायक और संसद पर गंभीर आरोप लगाते हुए चुनाव में डटे रहने की बात कहते हुए पार्टी प्रत्याशी के सामने एक चुनौती खड़ी कर दी है।
हालांकि भाजपा से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे नरेंद्र शर्मा का कहना है कि इस बार चुनाव में ना दल जीतेगा ना बल जीतेगा अगर जीत होगी तो केवल जनता की होगी उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार में जनता का जो प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है उससे निश्चित तौर पर उनकी जीत होगी तथा चुनाव जीतने के बाद शहर का चहुमुखी विकास होगा तो वहीं भाजपा प्रत्याशी मदन जोशी ने इस बार नगर पालिका में इतिहास रचने की बात कहते हुए कहा कि चुनाव में जीत को लेकर जनता में काफी उत्साह देखने को मिला है साथ ही कार्यकर्ता भी पूरी मेहनत कर रहे हैं उन्होंने कहा कि रामनगर की नगरपालिका को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना और शहर को पर्यटन नगरी के रूप में विकसित करने के साथ ही रोजगार के अवसर प्रदान करना तथा नजूल भूमि के मामले का निस्तारण करना उनकी प्राथमिकता होगी। आगे उन्होंने कहा कि आज उनके चुनाव मैदान में आने से भ्रष्टाचारी बौखला गए हैं और सोशल मीडिया पर अनरगर्ल बयान बाजी कर जनता को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं लेकिन रामनगर की जनता भ्रमित नहीं होने वाली है और इस बार भाजपा के पक्ष में मतदान कर नगर पालिका में कमल खिलने वाला है।